Gau-Teerth Logo Gau Seva · गौ सेवागौ सेवा

Cow rearing is beneficial. Cow service is charitable. गौ पालन लाभार्थ है, गौ सेवा परमार्थ।

The Gau-Teerth Project — establishing an Indian cattle-based way of life, one shrine at a time. गौ-तीर्थ प्रकल्प — भारतीय गौवंश आधारित जीवन पद्धति की स्थापना, एक-एक तीर्थ करके।

An initiative of K.B. Singh Foundation · Khajuraho, Madhya Pradesh के. बी. सिंह फाउंडेशन की एक पहल · खजुराहो, मध्यप्रदेश

गावो विश्वस्य मातरः
“The cows are the mothers of the world.” “गौएँ ही सम्पूर्ण विश्व की माता हैं।”
A sister concern of The Right Energy The Right Energy की सहयोगी संस्था

The Right Energy and the Gau-Teerth Project are sister concerns — two expressions of a single conviction. Our work is the energy of a space; theirs is the energy of the land that feeds it. Right energy, positive energy, sacred energy: whether it moves through a home or through the soil of a village, it obeys the same law — what you tend with intention returns to you manifold. The Right Energy एवं गौ-तीर्थ प्रकल्प परस्पर सहयोगी संस्थाएँ (सिस्टर कंसर्न) हैं — एक ही विश्वास के दो रूप। हमारा कार्य किसी स्थान की ऊर्जा से जुड़ा है, और उनका कार्य उस भूमि की ऊर्जा से जो हमें अन्न देती है। सही ऊर्जा, सकारात्मक ऊर्जा, पवित्र ऊर्जा — वह चाहे घर में प्रवाहित हो अथवा किसी गाँव की मिट्टी में, नियम एक ही है: जिसे आप श्रद्धा से सींचते हैं, वह अनेक गुना होकर लौटता है।

The thread between them is a person. Shri Narendra Singh Parmar, who heads the K.B. Singh Foundation, is the mentor behind every company we run — The Right Energy among them. The Gau-Teerth Project is led by his Foundation, and every contribution described on this page reaches it directly. We stand beside the work as a sister concern, sharing its mentor, its values, and its belief that the well-being of any place begins with how it treats what sustains it. इन दोनों को जोड़ने वाला सूत्र एक व्यक्ति हैं। के. बी. सिंह फाउंडेशन के प्रमुख श्री नरेन्द्र सिंह परमार हमारे द्वारा संचालित प्रत्येक संस्थान के मार्गदर्शक हैं — The Right Energy भी उनमें से एक है। गौ-तीर्थ प्रकल्प का संचालन उन्हीं के फाउंडेशन द्वारा किया जाता है, और इस पृष्ठ पर वर्णित प्रत्येक अंशदान सीधे वहीं पहुँचता है। हम एक सहयोगी संस्था के रूप में इस कार्य के साथ खड़े हैं — समान मार्गदर्शक, समान मूल्य, तथा यह समान विश्वास साझा करते हुए कि किसी भी स्थान का कल्याण इस बात से आरंभ होता है कि वह अपने पोषकों के साथ कैसा व्यवहार करता है।

Indian cattle are unique creatures in the world — beings whose bodily waste is itself held to be sacred. Since time immemorial, cow dung and cow urine have been used in every human ritual from birth to death on the soil of Bharat, as an integral part of Indian cultural tradition and Sanatan Dharma. भारतीय गौवंश विश्व में ऐसे विलक्षण प्राणी हैं जिनके शरीर के अपशिष्ट भी पवित्र होते हैं। भारतवर्ष की धरा पर मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु तक के सभी संस्कारों में गाय के गोबर एवं गौमूत्र का उपयोग (हमारे सनातन धर्म में) भारतीय सांस्कृतिक परम्परा के रूप में अनादिकाल से किया जा रहा है।

Because the Indian cow is revered as a Mother, and because cow slaughter is held to be a grave sin, farmers in almost every village guard their fields and merely drive the cattle away — from sowing right through to harvest. Even today no farmer resorts to slaughtering them, although flawed government policy has led cattle to be seen as an obstacle to the production of grain, fruit and vegetables. भारतीय गाय को “माता” के स्वरूप में मान्य करने एवं गौ-हत्या को गंभीर “पाप कर्म” मानने के कारण, बहुधा फसल उगने से लेकर कटने तक लगभग सभी ग्रामों में कृषकगण इन्हें अपने खेत में जाने से रोकने के लिए पहरा देकर भगाने मात्र का काम करते हैं। वर्तमान में भी किसी कृषक द्वारा गौ-हत्या नहीं की जाती है, भले ही त्रुटिपूर्ण शासकीय नीतियों के कारण गौवंश को कृषि (अनाज, फल, सब्जी आदि) के उत्पादन में बाधक मान लिया गया हो।

I The project प्रकल्प

The Gau-Teerth Project गौ-तीर्थ प्रकल्प: एक परिचय

To honour the Sanatan belief that Goddess Lakshmi resides in cow dung and Goddess Ganga resides in cow urine, a nationwide initiative is establishing Gau-Teerths — cow shrines — across Bharat. Their purpose is the protection and conservation of Indian cattle, especially in the rural belts of the country and in the land bordering our forests. सनातन धर्म की मान्यता “गौवंश के गोबर में लक्ष्मी जी का वास एवं गौमूत्र में गंगा जी का वास” को प्रमाणित करने हेतु संपूर्ण भारतवर्ष में “गौ-तीर्थों” की स्थापना की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से देश के ग्रामीण अंचलों एवं वनों के निकट भारतीय गौवंश का संरक्षण एवं संवर्धन करना है।

To establish an Indian cattle-based way of life, our Foundation has been giving the Gau-Teerth concept a living form at Khajuraho — the world-famous heritage destination in Madhya Pradesh — where destitute cattle have been sheltered and cared for over the past four years. And because Bhairava is worshipped alongside the Mother in our dharma, indigenous dogs are reared here alongside the cattle. हमारे फाउंडेशन द्वारा “भारतीय गौवंश आधारित जीवन पद्धति” को स्थापित करने हेतु “गौ-तीर्थों” की संकल्पना को मध्यप्रदेश के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में विगत 4 वर्षों से निराश्रित गौवंश का पालन-पोषण करते हुए मूर्तरूप दिया जा रहा है। हमारे धर्म में माता के साथ भैरव भी पूजे जाते हैं, अतः गौवंश के साथ देशी श्वानों (कुत्तों) का पालन भी किया जा रहा है।

Gau Mata
Gau Mata — honoured, adorned, and sheltered गौ माता — पूजित, अलंकृत एवं संरक्षित
II What we doहमारा कार्य

Objectives & servicesप्रकल्प के प्रमुख उद्देश्य एवं सेवाएँ

Food production, water conservation and the control of pollution are the foundations of a healthy human life. The project streamlines a way of living built on the dung and urine of Indian cattle, through three lines of work. खाद्य उत्पादन, जल संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण स्वस्थ मानव जीवन के आधार हैं। यह प्रकल्प भारतीय गौवंश के गोबर एवं गौमूत्र पर आधारित जीवन पद्धति को तीन प्रमुख कार्यों के माध्यम से सुव्यवस्थित करता है।

01

Pure food, delivered homeशुद्ध भोजन की घर पहुँच सेवा

Nourishing grain, vegetables, fruit and forest produce — grown through agriculture based on cow dung and cow urine — carried to your entire family. गौवंश के गोबर एवं गौमूत्र पर आधारित कृषि से उत्पादित पुष्ट अनाज, सब्जी, फल एवं वनोपज आपके पूरे परिवार तक पहुँचाना।

02

Pure worship materialsशुद्ध पूजन सामग्री

Selected women's self-help groups in the Gau-Teerth workshops prepare raw cow milk, curd, ghee, and pure puja and prasad materials made from cow dung and cow urine for temples. गौ-तीर्थों की कार्यशालाओं में चयनित महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा मंदिरों के लिए गाय का कच्चा दूध, दही, घी, गोबर एवं गौमूत्र से निर्मित शुद्ध पूजन एवं प्रसाद सामग्री उपलब्ध कराना।

03

Health protection centresस्वास्थ्य संरक्षण केंद्र

At selected Gau-Teerths, an arrangement for the protection of physical and mental health in accordance with the Indian Ayurvedic scriptures, suited to each stage of life. चयनित गौ-तीर्थों में भारतीय आयुर्वेद शास्त्रों के अनुरूप शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का संरक्षण करने की व्यवस्था।

III Membershipसदस्यता

Gau-Bhakt membership & contributionगौ-भक्त सदस्यता एवं अंशदान

Those who stand with this vision are placed by the Foundation in the category of Gau-Bhakt — devotees of the cow. You may become a member of this sacred work by depositing a contribution as follows. उपरोक्त विवरण से सहमत व्यक्तियों को हमारे फाउंडेशन द्वारा “गौ-भक्त” की श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है। आप निम्न अनुसार सहयोग राशि जमा कर इस पुनीत कार्य के सदस्य बन सकते हैं।

01

Individual membershipव्यक्तिगत सदस्यता

₹ 25,000/-

Payment flexibilityभुगतान की सुविधा

In a maximum of 2 instalments, within one monthअधिकतम 2 किश्तों में (एक माह के भीतर)

02

Institutional membership (trusts, societies, etc.)संस्थागत सदस्यता (ट्रस्ट, समिति आदि)

₹ 2,81,000/-

Payment flexibilityभुगतान की सुविधा

In a maximum of 3 instalments, within one monthअधिकतम 3 किश्तों में (एक माह के भीतर)

Please noteविशेष नोट

Members who deposit the contribution are also entrusted with an active role in establishing the proposed Gau-Teerths — the Foundation opens a separate, project-wise bank account and hands over its operation to them. Donors contributing ₹ 25,000/- and above may request the detailed breakdown of the Gau-Teerth Project, which will be sent to them. सदस्यता राशि जमा करने वाले सदस्यों को प्रस्तावित “गौ-तीर्थों” की स्थापना में सक्रिय भूमिका हेतु फाउंडेशन द्वारा प्रकल्प-वार पृथक बैंक खाता खोलकर संचालन का कार्य भी सौंपा जाएगा। ₹ 25,000/- एवं उससे अधिक के दानदाताओं को “गौ-तीर्थ प्रकल्प” का विस्तृत विवरण उनकी मांग के अनुसार प्रेषित किया जाएगा।

IV For membersसदस्यों हेतु

Lifetime benefitsआजीवन सदस्यता के लाभ

On a one-time deposit of the membership amount, you and your family avail the following benefits for life. केवल एक बार सदस्यता राशि जमा करने पर आप एवं आपका परिवार निम्नलिखित लाभ आजीवन प्राप्त करते हैं।

V Transparencyपारदर्शिता

What it takes to build one Gau-Teerthगौ-तीर्थ स्थापना का वित्तीय विवरण

A single Gau-Teerth shelters a maximum of 151 cattle on a minimum of 2 hectares (5 acres) of land. A capital expenditure of ₹ 95.00 lakh is proposed for its establishment, detailed below. गौ-तीर्थ की स्थापना हेतु न्यूनतम 02 हेक्टेयर (5 एकड़) भूमि में अधिकतम 151 गौवंश का पालन किया जाएगा। इसकी स्थापना में ₹ 95.00 लाख का पूंजीगत व्यय प्रस्तावित है, जिसका विवरण निम्न है।

  • 01

    Land & housing — safe shelter, varied grasses, dry fodder and the integrated land arrangement भूमि व्यवस्था — सुरक्षित आवास, विभिन्न प्रजातियों की घास, सूखा भूसा आदि की समेकित व्यवस्था

    ₹ 25.00 L₹ 25.00 लाख
  • 02

    Water & solar — a well for pure water, water conservation structures such as ponds, and solar electricity जल एवं सौर व्यवस्था — शुद्ध जल हेतु कुआं, जल संरक्षण संरचनाएं (तालाब आदि) एवं सौर विद्युत व्यवस्था

    ₹ 7.00 L₹ 7.00 लाख
  • 03

    Power plant — a biogas generator of at least 10 KW ऊर्जा संयंत्र — न्यूनतम 10 K.W. का बायोगैस जेनरेटर

    ₹ 10.00 L₹ 10.00 लाख
  • 04

    Gas plant — a cow dung / biogas plant of at least 20 cubic metres गैस प्लांट — न्यूनतम 20 घनमीटर का गोबर गैस / बायो गैस प्लांट

    ₹ 25.00 L₹ 25.00 लाख
  • 05

    Farm machinery — assorted agricultural equipment and cow dung product machinery कृषि यंत्र — विभिन्न कृषि यंत्र एवं गोबर उत्पाद संयंत्र

    ₹ 10.00 L₹ 10.00 लाख
  • 06

    Storage — construction of a warehouse भण्डारण — गोदाम निर्माण

    ₹ 10.00 L₹ 10.00 लाख
  • 07

    Food plants — construction of the various food processing units खाद्य संयंत्र — विविध खाद्य संयंत्रों का निर्माण

    ₹ 5.00 L₹ 5.00 लाख
  • 08

    Medicine plants — units for cow urine processing and organic pest repellents औषधि संयंत्र — गौमूत्र एवं कीटरोधी दवाओं के संयंत्र

    ₹ 3.00 L₹ 3.00 लाख
Total capital expenditureकुल पूंजीगत व्यय ₹ 95.00 L₹ 95.00 लाख
VI Sustainabilityस्वावलंबन

A self-sustaining arrangementलाभकारी व्यवस्था एवं शुद्ध आय

After six months of operation, and after deducting every daily expense, a minimum net monthly income of ₹ 31,000/- is estimated. छह माह उपरांत, समस्त दैनिक व्यय घटाने के उपरांत न्यूनतम शुद्ध मासिक आय ₹ 31,000/- होने का अनुमान है।

Sources of incomeआय के स्रोत Savingsबचत
Minimum net monthly incomeकुल न्यूनतम मासिक आय ₹ 31,000/-

Further daily efficiencies are calculated on a biogas output of 10 to 20 cubic metres per day, offsetting standard LPG cylinder costs and generating substantial cumulative monthly savings. प्रतिदिन 10 से 20 घनमीटर बायोगैस उत्पादन के आधार पर दैनिक दक्षता की गणना की जाती है, जो सामान्य एल.पी.जी. सिलेंडर की लागत की भरपाई करते हुए मासिक रूप से पर्याप्त संचयी बचत उत्पन्न करती है।

VIII Reach usसंपर्क

Contact & officesसंपर्क एवं कार्यालय विवरण

For any question or information about the Gau-Teerth Project, you may reach the Foundation through the enquiry form, or approach any of our representatives below. गौ-तीर्थ प्रकल्प से संबंधित किसी भी प्रश्न या जानकारी हेतु आप पूछताछ फॉर्म के माध्यम से फाउंडेशन तक पहुँच सकते हैं, अथवा नीचे दिए गए हमारे प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं।

Head of the Foundationफाउंडेशन प्रमुख

Shri Narendra Singh Parmarश्री नरेन्द्र सिंह परमार

Former IAS officer · K.B. Singh Foundationपूर्व आई.ए.एस. अधिकारी · के. बी. सिंह फाउंडेशन

Shri Parmar is the guiding force behind this work. A former IAS officer, he mentors several of our projects and companies, and his leadership has shaped how we think about building things meant to last — patiently, honestly, and in service of the ground they stand on. श्री परमार इस कार्य के प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक हैं। पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी के रूप में उनका अनुभव गहन है, तथा हमारे अनेक प्रकल्पों एवं संस्थानों का मार्गदर्शन उन्हीं के द्वारा किया जाता है।

Regional representativesक्षेत्रीय प्रतिनिधि
Indoreइंदौर

Dr Shahaji Shovakar
Avvjeet Singh
Avdhesh Sharma
डॉ शाहाजी शोवकर
अवजीत सिंह
अवधेश शर्मा

Bhopalभोपाल

Udit Narayan
Yogendra Singh Tomar
उदित नारायण
योगेन्द्र सिंह तोमर

Khajurahoखजुराहो

Arvind Singhअरविंद सिंह

Pannaपन्ना

Jay Hind Singhजय हिन्द सिंह

Offices where cash donations may be depositedकार्यालय जहाँ नगद दान राशि जमा की जा सकती है
Pannaपन्ना

"Chandraprabha", near the District Hospital, Beni Sagar "चन्द्रप्रभा", जिला अस्पताल के पास, बेनी सागर

Bhopalभोपाल

H-31 Nishat Enclave, 74 Bungalows एच-31 निशात एनक्लेव, 74 बंगले

Indoreइंदौर

82, Sampat Hills

Khajurahoखजुराहो

Gau-Teerth, Jarkaraगौ-तीर्थ, जरकरा